Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानहनुमानगढ़

वायुसेना के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, हनुमानगढ़ के खेत में हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

REPORT TIMES

तकनीकी गड़बड़ी के चलते भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर को मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले में एक खेत में आपात स्थि‍ति में उतारना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर और चालक दल के सदस्‍य सुरक्षित हैं।

संगरिया थाने के थानाधिकारी एच आर विश्नोई ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, ‘यह भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर था जिसे मंगलवार को सुबह नौ बजे एमएमके गांव में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।’ उन्होंने बताया कि हेलिक़ॉप्टर को गांव के एक खेत में उतारा गया।

हेलिकॉप्टर में आ गई थी तकनीकी खराबी 
विश्नोई ने कहा, ‘हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा।’ उन्होंने बताया कि इसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

Related posts

कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष,गहलोत को अध्यक्ष बनाने पर बनी आम सहमति!

Report Times

व्यापारियों संग एसडीएम की बैठक : अतिक्रमण हटाने के लिए कमेटियों का गठन, दुकानों की सीढ़ियों को साइड से नहीं तोड़ा जाएगा

Report Times

पटना एयरपाेर्ट टर्मिनल:15 कराेड़ से एयरपाेर्ट पर 5 एरोब्रिज बनाएगी इंडोनेशिया की कंपनी

Report Times

Leave a Comment