Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिसोशल-वायरल

‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने के कुछ दिन पहले ही ‘डिलीट’ हुआ कांग्रेस का यूट्यूब चैनल, पार्टी में मचा हड़कंप

REPORT TIMES

कांग्रेस: अब से कुछ ही दिनों में कांग्रेस देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने वाली है। इससे पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी ने खुद ट्वीट करके दी। कांग्रेस सोशल मीडिया टीम ने कहा कि हमारा YouTube चैनल ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ को डिलीट कर दिया गया। हम इसे ठीक कर रहे हैं और गूगल और यूट्यूब की टीमों के लगातार संपर्क में हैं। साथ ही पार्टी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे कि इसका क्या कारण है। तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से ऐसा हुआ है। हमें जल्द ही यूट्यूब पर वापस लौटने की उम्मीद है।

7 सितंबर से शुरू हो रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए कांग्रेस नेताओं के हाथ में तिरंगा दिखेगा।

150 दिन तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की प्रमुख वजह समाज से नफरत को खत्म करना बताया है। इस यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा। यह यात्रा करीब 150 दिनों तक चलेगी।

सभी कांग्रेस नेताओं ने बदली ट्विटर की प्रोफाइल फोटो

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस के नेताओं में बेहद उत्साह है। ट्विटर पर सभी कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा लिया है। मंगलवार को इस यात्रा का लोगो, नारा और थीम के लॉन्च होने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन, आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें।’

Related posts

खेलते-खेलते स्कूल के वाटर टैंक में गिरी 3 बच्चियां

Report Times

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Report Times

जम्मू कश्मीर की होनहार बेटी पैरा तीरंदाज शीतल देवी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Report Times

Leave a Comment