Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

हनुमान बेनीवाल की मांग मानी, नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई नीट परीक्षा रद्द

REPORT TIMES

राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी स्थित सेंट पॉल स्कूल में आयोजित हुई NEET (UG) -2022 परीक्षा आखिरकार केंद्र ने रद्द कर दी।  एनटीए ने आदेश जारी कर पुन: आयोजन करवाने की बात कही है। नागौर समेत देश के 6 सेंटरों मे परीक्षा रद्द हुई है। गौरतलब है परीक्षा के आयोजन के दिन निर्धारित समय के बाद भी एक घंटे तक परीक्षा का आयोजन होता रहा। जिस पर छात्रों ने हंगामा करके सांसद हनुमान बेनीवाल को शिकायत की थी। इस सेंटर पर बड़ी नकल होने के अंदेशे से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को अवगत करवाया था। जिस पर सांसद ने तत्काल जिला कलक्टर व एसपी से दूरभाष पर वार्ता की व दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया से दो बार मुलाकात की और मंत्री ने परीक्षा को रद्द करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे जिस पर उक्त परीक्षा को रद्द करने के आदेश एनटीए ने जारी कर पुन: आयोजन करवाने की बात कही है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने  कहा की मेहनतकश छात्रों के सपनो पर कुठारघात करने वाले लोगो के विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही हो उसके लिए प्रयास जारी रहेगा।

सांसद बेनीवाल ने ट्वीट कर जताया आभार

सांसद ने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री मांडविया का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 23 जुलाई को संसद भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया से उनके कक्ष में मुलाकात की थी। सांसद ने नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन सिटी में स्थित सेंट पॉल स्कूल में आयोजित हुई मेडिकल शिक्षा संस्थानों के यूजी में में प्रवेश की पात्रता परीक्षा नीट को रद्द करके पुन परीक्षा का आयोजन करवाने की मांग की। सांसद ने कहा श्री गंगानगर और कुचामन दोनों मामलों का विस्तृत अनुसंधान करने हेतु जांच सीबीआई को देनी चाहिए।

लोकसभा में उठाया था मुद्दा

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोक सभा में नियम 377 के तहत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में बरती जा रही कोताही के मामले को उठाया था। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अजमेर से नागौर आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के सुदृढ़ीकरण के कार्य को मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। इसमें डीबीएम कम मोटाई में बिछाया जा रहा है और कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।

Related posts

‘India’ alliance: JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा खुलासा- ‘इंडिया’ गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया था पीएम पद का ऑफर

Report Times

चिड़ावा : डीएसएम अस्पताल में हुआ घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

Report Times

चौरासिया मंदिर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम : बावलिया बाबा महिला भक्त मंडल की महिलाओं ने मनाया स्नेहमिलन 

Report Times

Leave a Comment