Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में किया मंत्री मेघवाल का अभिनंदन : नगर कांग्रेस कार्यालय में हुआ अभिनंदन समारोह, मंत्री ने नगरपालिका के कार्य की सराहना की

REPORT TIMES
चिड़ावा। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल चिड़ावा पहुंचे। यहां कॉलेज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और पार्षदों ने मंत्री मेघवाल का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री मेघवाल ने नगरपालिका के कार्यों के बारे में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी से जानकारी ली और कामकाज को लेकर संतुष्टि जताते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान मंत्री मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता शीशराम हलवाई ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस नेता झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, पूर्व उप प्रधान रणधीर,  पार्षद निखिल चौधरी, निरंजनलाल सैनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह रावणा, शीशराम सैनी, रामनिवास सैनी, पार्षद लोकेश कटारिया, मुकेश पूनिया, दयाराम ओजटू, सुशील सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

सीकर में बड़े भाई ने छोटे भाई की सिलबट्टे से मार कर कर दी हत्या, दो दिन शव कमरे में पड़ा रहा

Report Times

ईद को लेकर एसडीएम ने ली सीएलजी की बैठक

Report Times

PNB के लॉकर में सेंधमारी! 2.5 लाख की नकदी चट कर गए दीमक, बैंक कर्मियों के उड़े होश

Report Times

Leave a Comment