Report Times
latestOtherचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से मिले चिड़ावा व सूरजगढ़ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष व एबीवीपी के कार्यकर्ता व अन्य कार्यकर्ता

REPORT TIMES
चिड़ावा।  छात्रसंघ चुनावों में विजयी हुए एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य पदों पर विजयी हुए पदाधिकारियो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शिष्टाचार भेंट की। वहीं एबीवीपी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे और विजयी हुए पदाधिकारियों से भी प्रदेशाध्यक्ष ने जयपुर बुलाकर मुलाक़ात की और संगठन में बने रहते हुए विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान झुंझुनूं से भाजपा के टीम कोर्डिनेटर भाजपा नेता विशम्भर पूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास लोटिया, भाजपा नेता ललित जोशी ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के सचिव आशीष जांगिड़ के नेतृत्व में मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा के छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी सिंह (निर्दलीय) एबीवीपी के पैनल से संयुक्त सचिव अंजू वर्मा, सूरजगढ़ से पुनीत बड़गुर्जर के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नंदू शेखावत, संयुक्त सचिव आकाश कुमार सहित एबीवीपी के नरेश सैनी, रजनीत बाडेटिया, जतिन चेतीवाल, दीपेश, गोपाल, हेमंत बारी आदि मौजूद रहे ।

Related posts

क्या सच में जीती BJP? 3 राज्यों में मिली जीत के दम पर 2024 का सपना पाल रही, सामना का वार

Report Times

किसानों पर बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि का कहर, पूनिया बोले- सरकार जल्द मुआवजा दे

Report Times

World TB Day 2022: टीबी से मरने वाला हर चौथा व्यक्ति भारतीय, विश्व में प्रतिवर्ष हो रहीं 15 लाख मौतें

Report Times

Leave a Comment