Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गांधीचौक के राजा को बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रिझाया

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में 20 साल से आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव के तहत बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणेश जी को रिझाया। रात को करीब 9 बजे शुरु हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला।
इस दौरान देवा हो देव…गणपति देवा तुझसे बढ़कर कौन…. घर में पधारों गजानन जी….वकर्तुंड महाकाय धीमही….गणपति बप्पा मोरिया…सहित विभिन्न भजनों और कुछ देशभक्ति गीतों पर भी नन्हें बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मराठी बच्चों की मराठी भजनों पर दी गई प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। बच्चों को मराठा मित्र मंडल और गणेश मित्र मंडल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन मास्टर मक्खन लाल जांगिड़ और सुभाष धाबाई ने किया। इस मौके पर जयराम स्वामी, रोहिताश्व महला, महेश शर्मा धन्ना, विट्ठल मराठा, राजू मराठा, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष राजेश सोनी, मनोज मान, वीरेन्द्र शर्मा, सुभाष पंवार, मकरंद सूर्यवंशी, पवन सूर्यवंशी, दिनेश मराठा, शुभम निकम, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, श्रीकांत शर्मा, महेश महमिया, रमेश कोतवाल सहित काफी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

करणी नहीं ये योगी सेना… आगरा में अखिलेश यादव बोले- सरकार से हो रही फंडिंग

Report Times

चिड़ावा में सड़क किनारे से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Report Times

10 IAS का तबादला, खाटूश्यामजी हादसे में सीकर कलेक्टर पर गिरी गाज

Report Times

Leave a Comment