Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक, सरकार का ऐलान

REPORT TIMES

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में आखिरी सांस ली। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया।

Related posts

राजस्थान में 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, गहलोत बोले- उज्जवला योजना वाली टंकियां पड़ी हैं खाली

Report Times

Holiday declared: झुंझुनूं जिले में आँगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों का 8 जून तक अवकाश घोषित

Report Times

 देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है

Report Times

Leave a Comment