Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के बाद झुंझुनूं में छात्र नेता की हत्या, फिल्मी स्टाइल में आगे-पीछे से गाड़ी को घेरा

REPORT TIMES

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के बाद झुंझुनूं जिले के सेठ मोतीलाल काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मामले के मुताबिक भड़ौदा खुर्द निवासी की कार को पहले कैंपर वाहन से टक्कर मारी गई फिर नीचे उतारकर सरिए और लोहे बरसाए गए। बुरी तरह से घायल झाझड़िया को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।  वहीं मौके पर मौजूद परिजनों और राकेश के समर्थकों ने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी होगी वो लोग शव नहीं उठाएंगे।

इलाज के दौरान हो गई मौत

पुलिस के मुताबिक भड़ौदा खुर्द निवासी 28 साल के राकेश पुत्र महेंद्र झाझड़िया शाम को अपने साथी संजीव झाझड़िया के साथ कार से घर जा रहे थे। तभी सामने से कैंपर में आए युवकों ने उनकी कार को टक्कर मारकर रुकवाया और नीचे उताकर सरियों एवं लोहे के पाइपों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर घायल राकेश को समीप के बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां कुछ समय बाद उनकी जान चली गई। सूचना पर राकेश के पिता व भाई, तोगड़ा सरपंच संजीवकुमार, अजीत भांबू, विश्वेंद्र लालपुरिया, पंकज गुर्जर आदि पहुंचे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

माहौल खराब होने की आशंका

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के पंद्रह दिन के बाद देर रात एक छात्र नेता की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात के बाद माहौल खराब होने का अंदेशा है। पुलिस ने मुर्दाघर के बाहर पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया है ताकि माहौल खराब नहीं हो। हत्या की इस वारदात को पूरी तरह से प्लानिंग कर अंजाम दिया गया है। वारदात झुझुनूं जिले में देर रात हुई है। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Related posts

Ayurvedic Herbs for Dandruff: गर्मी में बालों में पड़ी है रूसी तो इन आयुर्वेदिक हर्ब के इस्तेमाल से करें दूर

Report Times

दूसरी लिस्ट भी चौंकाएगी, कई दिग्गजों के टिकट कटेंगे!:जयपुर शहर में 6 व ग्रामीण में 8 सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है भाजपा

Report Times

लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, वापस लौटना पड़ा दिल्ली

Report Times

Leave a Comment