Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविरोध प्रदर्शन

अरड़ावता के दो वार्डों के लोगों को एक साल से पेयजल संकट

REPORT TIMES
चिड़ावा। क्षेत्र में एक बार फिर पानी का संकट गहराने लगा है। पंचायत समिति अरड़ावता के दो वार्डों के लोगों को एक साल से  पानी के लिए भटकना पड़ रहा हैं। जलदाय विभाग को अवगत करवाने के बावजूद विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में गुस्साए लोगों ने जलदाय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। यहां उच्चाधिकारी नहीं मिले तो सभी ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
जहां एसडीएम संदीप चौधरी को वार्ड 12 व 13 के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले तो वार्डों में चालू लाइन का पानी आता था, जिसे बंद कर दिया गया। उन्होंने लाइन में वॉल लगवाकर सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की। इस मौके पर होशियार सिंह, एडवोकेट विजय गुरावा, विकास कुमार, विनोद कुमार, जयसिंह, रजनी, बाबूलाल, संदीप, संजय कुमार, कश्मीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

1900 करोड़ का बजट, 3 दिन में दुनियाभर में कमा डाले 1865 करोड़, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को धो डाला

Report Times

खूबसूरत के साथ-साथ बेदाग़ भी हो

Report Times

चिड़ावा : कलेक्टर ने किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण

Report Times

Leave a Comment