Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

पानी के लिए त्राहि-त्राहि:चिड़ावा के वार्ड 28 के 60 घरों में नहीं आ रहा पानी, जलदाय कार्यालय में महिलाओं ने जताया विरोध

 चिड़ावा।संजय दाधीच

अभी गर्मी शुरू ही हुई है, लेकिन पानी के लिए चिड़ावा शहर में अभी से ही त्राहि-त्राहि शुरू हो गई है। वार्ड 28 में गणेश मंदिर के पीछे और बालाजी मंदिर के पास करीब 60 घरों में पिछले काफी दिनों से पानी नहीं आ रहा है।

जलदाय विभाग ने यहां बने ट्यूबवेल की जली हुई मोटर को लंबे समय बाद चेंज तो किया। लेकिन नई लगाई गई मोटर पानी खींचने में ही सक्षम नहीं है। ऐसे में वार्डवासी पानी को तरस गए हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद जलदाय विभाग द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किए जाने से दुखी वार्डवासी आज जलदाय कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। वार्डवासियों के साथ पार्षद गंगाधर सैनी भी जलदाय कार्यालय पहुंचे। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर घरों को रवाना किया।

Related posts

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की एकतरफा जीत, NRR में मिला जबरदस्त फायदा

Report Times

जैसलमेर की नव नियुक्त जिला कलक्टर आईएएस टीना डाबी ने कार्यभार ग्रहण किया।

Report Times

Top 5 Anti-ageing Foods: बढ़ती उम्र को रोक सकते हैं ये 5 एंटी-एजिंग फूड्स, यहां जानिए

Report Times

Leave a Comment