Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

समाजवादी पार्टी के विधायक हुए नजरबन्द, आज विधान सभा के बाहर करने वाले थे धरना प्रदर्शन

REPORT TIMES

आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक विधान सभा के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर बीजेपी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वाले थे। उससे पहले आज सुबह समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। इसके चलते पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा के निवास के बाहर भी सुबह से ही पुलिस फ़ोर्स तैनात है। ये सब देखते हुए रविदास ने एक वीडियो जारी किया है जिसमे वो कह रहे हैं की, “समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा पर धरना का कार्यक्रम तय किया था। ये धरना शांतिपूर्ण धरना था, मगर प्रदेश सरकार तानाशाही से इस धरने को दबाने का काम कर रही है।”

गौरतलब है की एक और वीडियो समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया है, जिसमे लिखा गया है कि,”लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे सरकार! आज विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए धरना देने जा रहे सपा विधायकों को पुलिस ने पहले घरों से नहीं निकलने दिया। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ‘मीडिया’ के बंधुओं को सपा विधायकों से बात भी नहीं करने दे रही पुलिस। घोर निंदनीय!”

बता दे की समाजवादी पार्टी के सभी विधायक आज से आने वाली 18 तारिख तक विधानसभा के बाहर सरकार को घेरते हुए महंगाई, भ्रस्टाचार और उत्पीड़न के खिलाफ दो घंटे का धरना देने वाले थे।

Related posts

राजस्‍थान में 27 सौ से अध‍िक स्‍कूल के भवनों की मरम्‍मत की जरूरत, 254 करोड़ अनुमोदन के ल‍िए लंब‍ित

Report Times

PM फसल बीमा योजना में खेल….पटवारी ने की 50 परसेंट में डील, 95000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ ट्रैप

Report Times

पानी कनेक्शन को लेकर फिर हुआ विवाद, गाड़ी से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे वार्डवासी

Report Times

Leave a Comment