Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

दिसंबर के पहले सप्ताह तक करा दिए जाएंगे निकाय चुनाव

REPORT TIMES

दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव लखनऊ, 14, सितंबर 2022 उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आने वाले नवंबर माह या दिसंबर के पहले हफ्ते तक कराए जाएंगे। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के नगर विकास मंत्री और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। निकाय चुनाव नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक करा दिए जाएंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही होंगे।

प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराने हैं। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहे। परिसीमन पर हो सकती है आपत्ति सूत्रों की माने तो बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने निकायों का परिसीमन और आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया था। इसपर अरविंद शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति कर सकती है। उसका समाधान किया जाएगा। आरक्षण निर्धारण के लिए पहले से व्यवस्था है, उसी के अनुसार आरक्षण तय होगा।

Related posts

घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला:महिलाओं से छेडछाड़ का आरोप, एसपी से मिला पीड़ित परिवार

Report Times

रिटायरमेंट के बाद खेती को बनाया जॉब, जैतून उपजाकर अब हो रहा मालामाल

Report Times

अजमेर में रिश्वत लेते कैमरे में क़ैद हुआ पटवारी, पीड़ित कहता रहा- ग़रीब आदमी हूं, थोड़ा कम कर लो

Report Times

Leave a Comment