Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

उतराखंड की 25 वीं सालगिरह पर बनेगा विकास मॉडल का रोडमैप

REPORT TIMES

उतराखंड की धामी सरकार अब यूपी की योगी सरकार के पद चिन्हों पर चलने की जुगत में हैं, धामी सरकार उत्तराखंड को देश के आदर्श राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए रामनगर में 29 सितंबर से तीन दिवसीय मंथन करने जा रही है। इसमें मंत्री, नौकरशाह के साथ ही नीति आयोग के विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे और व्यापक चर्चा के बाद जरूरी रोडमैप तैयार करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार कह चुके हैं कि प्रदेश गठन के 25 वर्ष पूरे होने तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाएंगे।अब इसी कड़ी में सरकार तीन दिवसीय मंथन करने जा रही है। इसके लिए कई विशेषज्ञों आमंत्रित किया जा रहा है।

मंथन के दौरान छोटे-छोटे ग्रुप में कोर इश्यू पर चर्चा कराई जाएगी। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री इस मंथन शिविर का शुभारंभ करेंगे। सचिव नियोजन आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीन दिनी मंथन के पहले दिन सचिव, विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री और राज्य के विभिन्न एजेंसियों के एक्सपर्ट विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। दूसरे दिन, पहले सत्र में प्रेजेंटशन होगा और दूसरे सत्र में ग्रुपों में चर्चा होगी। समापन पर सभी मंत्री और सचिव सुझाव देंगे। अब देखते हैनं ये सिर्फ हवा में ही होता है ग्राउंड पर भी यह सब देखने को मिलेगा ..

Related posts

चुनावों से पहले ‘थर्ड फ्रंट’ की एंट्री का शोर! कौन साथ आएंगे, किसका बिगाड़ेंगे खेल?

Report Times

दिल्ली, लखनऊ और पटना… गर्मियों में यात्रियों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल और लिस्ट

Report Times

गूंजे श्याम के जयकारे ब्राह्मणों की ढाणी से निशान लेकर पहुंचे चिड़ावा, कल खाटू होंगे रवाना

Report Times

Leave a Comment