Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंजाबस्पेशल

मानव तस्करी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

REPORT TIMES

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में पटियाला की निचली अदालत की ओर से सुनाए गए दो साल की सजा पर रोक लगा दिया है। पटियाला कोर्ट ने साल 2003 के इस मामले में दो साल की कैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत की ओर से सुनाए गए सजा के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाई में अपील दाखिल की गई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है। पटियाला कोर्ट ने 16 मार्च 2018 को दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई में करीब चार साल लग गए थे। यहां से भी पंजाबी सिंगर को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा था।

राज्य सरकार से भी मांगा था जवाब

इसके बाद दलेर मेहंदी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दे दी। पंजाबी सिंगर ने हाई कोर्ट से मांग की कि जब तक सजा के खिलाफ अपील लंबित रहती है उनकी सजा पर रोक लगाई जाए। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राज्य सरकार की ओर से मिले जवाब के बाद आज इस मामले पर सुनवाई हुई और हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने का आदेश दे दिया।

Related posts

PM मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC ने खारिज किया CIC का आदेश

Report Times

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 पर फैसला कब? सरकार ने हाईकोर्ट को क्या बताया?

Report Times

ससुर ने पांच साल तक बहू के साथ किया रेप, शिकायत पर पति बोला- रहना है तो सहना पड़ेगा

Report Times

Leave a Comment