Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरें

मथुरा : महिला की शिकायत पर तीन मौलवियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज़

REPORT TIMES

मथुरा के सदर पुलिस थाने में तीन मौलवियों के खिलाफ एक महिला के साथ रेप करने का मामला दर्ज़ किया गया है।  महिला का आरोप है शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। सदर पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर सदोल्ला मस्जिद के तीन मौलवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मौलवी राशिद ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।

किशोर ने अनुसार,‘महिला ने आरोप लगाया कि राशिद ने उसे विवाह का झांसा दिया और बाद में मुकर गया।’ उसके बाद दो अन्य मौलवियों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। महिला का ये भी आरोप है की जब उसके परिजनों ने मामले की शिकायत मस्जिद के सचिव से करी तो उसने एक अन्य व्यक्ति की माध्यम  से आरोपित तीनो मौलवियों की भागने में मदद करी। उन्होंने ये भी बताया की मस्जिद का सचिव और आरोपित पांचवा व्यक्ति भी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी और जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन, पंत सबसे महंगे खिलाड़ी

Report Times

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में छात्र की हत्या, आपस में भिड़े स्टूडेंट; आरोपी फरार

Report Times

इंटरसेप्टर 650 को मुश्किल में डाल देगी Mahindra Cruiser Bike

Report Times

Leave a Comment