Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानशुभारंभस्पेशल

मुख्यमंत्री के सम्बोधन के बाद पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने काटा इंदिरा रसोई का फीता

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में रविवार को दो नई इंदिरा रसोई का शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामूहिक उद्घाटन और सम्बोधन के बाद सरकारी अस्पताल के सामने और रेलवे स्टेशन के पास पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने फीता काटकर और शिलापट्ट का लोकार्पण कर इंदिरा रसोई का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने इतनी सस्ती भोजन सुविधा आम जन के लिए सुलभ कराई है जिससे कि अब कोई भूखा नहीं सोएगा।
उन्होंने आम जन  से इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पालिका ई ओ जुबेर खान ने रसोई संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, पार्षद निरंजन लाल सैनी, निखिल चौधरी, लोकेश कटारिया, सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी, गंगाधर सैनी, तारामणि, निशा शर्मा, विमला धर्मपाल सिंह, लाटा देवी लाटा, अजय पूनिया, मुकेश पूनिया, मनोज महमिया, जे ई एन नवीन सैनी, राजेंद्र राठी, नरेंद्र सिंह सहित नगरपालिका स्टाफ और गणमान्यजन मौजूद रहे।
पहले दिन परोसी गई खीर-
उद्घाटन पर पहले दिन इंदिरा रसोई में खीर परोसी गई। थाली में खीर के अलावा पूरी और दो प्रकार की सब्जी, अचार और सलाद भी परोसा गया। पालिकाध्यक्ष सैनी और पार्षदों ने भी भोजन का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश रसोई संचालक को दिए। वहीं समय समय पर इन रसोइयों का इओ को निरीक्षण करने के निर्देश भी पालिकाध्यक्ष सैनी ने दिए।

Related posts

राजस्थान में बिजली संकट गहरा सकता है, कोल खनन की मांग लेकर अधिकारी पहुंचे छत्तीसगढ़

Report Times

एसडीएम अचानक पहुंचे उप जिला अस्पताल : औचक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था जांची, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Report Times

PM नरेंद्र मोदी सौराष्ट्र को देंगे बड़ी सौगात, SAUNI से 1 लाख लोगों को मिलेगा पानी

Report Times

Leave a Comment