Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

एसडीएम ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण : दिए आवश्यक दिशा – निर्देश, इंदिरा रसोई का निरीक्षण

REPORT TIMES
चिड़ावा। एसडीएम संदीप चौधरी आज अचानक राजकीय दुर्गा देवी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएचसी इंचार्ज सुमनलता कटेवा से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी से महिला और पुरुष शौचालयों को लेकर भी बात की और जल्द ही उसके लिए स्थान चयन करने की बात कही। उन्होंने दवा वितरण केंद्र, ओपीडी, अस्पताल परिसर के कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ – सफाई व्यवस्था प्रॉपर रखने की बात भी कही।
इस दौरान डॉ. रघुवीर मील, डॉ. नरेंद्र तेतरवाल सहित अन्य डॉक्टर्स व स्टाफ मौजूद रहा। इसके बाद एसडीएम अस्पताल के सामने इंदिरा रसोई परिसर पहुंचे और भोजन का टोकन भी कटाया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांची। इस दौरान भोजन कर रहे लोगों से बात कर भोजन के बारे में उनकी राय जानी। सभी ने अच्छा भोजन मिलने की बात कही। एसडीएम ने यहां सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।

Related posts

अलवर का MBBS छात्र रूस में लापता, नदी किनारे मिले मोबाइल-जैकेट, परिजनों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

Report Times

क्या जमीन पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से बनाया गया है सी एम योगी का मंदिर: अखिलेश यादव

Report Times

नाले का गंदा पानी बना परेशानी का सबब : अंडर ग्राउंड गोदाम में जा पहुंचा पानी, दुकानदार का हुआ नुकसान

Report Times

Leave a Comment