Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजनीतिस्पेशल

चिड़ावा सहकारी समिति के चुनाव : मुकेश सैनी बने अध्यक्ष, प्रदीप बने उपाध्यक्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी परिवार का फिर कब्जा

REPORT TIMES

चिड़ावा। चिड़ावा सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव आज निर्विरोध सम्पन्न हो गए। झुंझुनूं रोड स्थित चौहान गेस्ट हाउस की पीछे की बिल्डिंग में हुए चुनावों में एक बार फिर पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश सैनी परिवार का वर्चस्व नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश सैनी के भतीजे मुकेश सैनी ने फार्म भरा। उनके अलावा अन्य कोई दावेदार ने फार्म दाखिल नहीं किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए नगर कांग्रेस महासचिव प्रदीप सिंह रावणा ने फार्म भरा। उनके सामने भी किसी ने फार्म दाखिल नहीं किया। ऐसे में अध्यक्ष पद पर मुकेश सैनी और उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह रावणा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे। इसके बाद चौहान गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता शीशराम हलवाई और समाजसेवी शीशराम सैनी के नेतृत्व में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष v सभी सदस्यों का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मास्टर द्वारिकाप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, पार्षद सत्यपाल जांगिड़, निरंजन लाल सैनी, रणधीर, लोकेश कटारिया, देवेंद्र सैनी, गंगाधर सैनी, निखिल चौधरी, मनोज महमिया, दयाराम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, अरविंद भगत, मुकेश पूनिया, रामनिवास सैनी, अनिल जोशी, विशाल सारस्वत सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बालों को घने और लम्बे बनाना चाहते है तो अपनाए यह घरेलू उपाय

Report Times

राजस्थान की डिप्टी CM बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंची दिया कुमारी, बजट को लेकर दिए ये संकेत

Report Times

2 घंटे में सीधे पहुंच जाएंगे महाकुंभ, जयपुर से शुरू हो रही नई फ्लाइट

Report Times

Leave a Comment