Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, पार्टी को आगे बढ़ाने जा आह्वान

REPORT TIMES

चिड़ावा में सरकारी हॉस्पिटल के सामने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावण्डिया के दिशा निर्देशन में बूथ संयोजक व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार सैनी व पूर्व पार्षद विद्याधर जी सैनी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने इस दौरान उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्षद गंगाधर सैनी, सुनील महला, महेंद्र महला, फतेहसिंह सोहलिया सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

ओलंपिक मिशन 2028 के तहत सीकर में 21 फरवरी को होगा जिला स्तरीय शिविर

Report Times

72 घंटे में ही बदला पूरा, इजराइल ने हमास के 1500 आतंकी मारे, अब बॉर्डर सुरक्षित

Report Times

सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे मिले नाबालिग के शव की हुई पहचान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनः परिजनों ने किडनैपिंग के बाद हत्या करने का लगाया आरोप

Report Times

Leave a Comment