Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गौतम नार अहिल्या तारी…

REPORT TIMES
चिड़ावा। चारों और अंधेरा था। राम लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ जनकपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भयंकर अट्टहास के साथ एक राक्षसी सामने आती है। विकराल रूप लिए  राक्षसी कहती है ताड़क वन में रहती हूं, ताड़का मेरा नाम, ऋषि मुनियों को खाती हूं, यही है मेरा काम…फिर अट्टहास सुन कर राम विश्वामित्र की आज्ञा से आगे जाते है और ताड़का राक्षसी का वध करते है। ये दृश्य था कस्बे में साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग पर डालमियों के नोहरे में श्रीरामलीला परिषद की ओर से चल रही रामलीला के दूसरे दिन की लीला का। रामलीला में दूसरे दिन राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा पूजन और पंडो से मिलन के बाद अमराई विश्राम तक की लीला का मंचन किया गया।
पूरा वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://youtu.be/BWqTVQwFkHM
इनमें राम बने पंकज वर्मा, लक्ष्मण बने अनूप हर्षवाल, दशरथ बने प्रियदर्शन जोशी, वशिष्ठ बने प्रवीण पलड़िया, विश्वामित्र बने महेंद्र भारतीय, पृथ्वी बने रवि भारतीय, कौशल्या बने भूपेंद्र दायमा, विष्णु बने चंद्रमौली ने दमदार अभिनय किया। वहीं कॉमेडियन मोतीलाल शर्मा और रमेश कोटवाल ने लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। रामलीला निदेशक महेश धन्ना ने बताया कि बुधवार को सीता स्वयंवर, दशरथ – सतानंद संवाद, लक्ष्मण – परशुराम संवाद, बाणासुर – रावण संवाद आदि लीलाओं का मंचन होगा। वहीं गुरुवार को राम विवाह, सीता की विदाई, दशरथ कैकयी संवाद और राम वनवास तक की लीला का मंचन किया जाएगा।

Related posts

भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा एक्शन, ऑयल इंडिया के अधिकारी को किया अरेस्ट

Report Times

लू से 100 से अधिक मौतें! बिहार-UP के कई जिलों में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’

Report Times

स्वास्थ्य मंत्री के इलाके में भगवान भरोसे मरीज! सरकारी एंबुलेंस से हो रही जूते-चप्पल की सप्लाई

Report Times

Leave a Comment