Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

सामुदायिक भवन के मुख्य द्वार पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित 

REPORT TIMES
चिड़ावा। चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। सामुदायिक विकास भवन समिति की ओर से हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामजीलाल धनखड़ ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रतिमा स्थापित की। मुख्य अतिथि धनखड़ ने नारी को देवी का रूप बताते हुए उनका हमेशा आदर करने व मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रतीकात्मक स्वीकारते हुए मन की शक्ति को पहचानने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा मनोबल उसकी इच्छा शक्ति होती है तथा इच्छा शक्ति को दृढ़ करने के लिए देवियों की आराधना करनी चाहिए।
इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मां दुर्गा के मंत्रोच्चार के साथ मुख्य द्वार पर प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर सामुदायिक विकास भवन समिति के अध्यक्ष गुगनराम सिहाग, उपाध्यक्ष आशाराम गजराज, सचिव चंद्रभान सिंह बिजारणिया, कोषाध्यक्ष रूपचंद श्योराण, सदस्य हनुमान पचार, कप्तान भरत सिंह कुल्हार, सूबेदार लालचंद, सत्यपाल बलौदा, सत्यवीर मेचू, झूंथाराम गजराज, रतनवीर धनखड़, प्यारेलाल धायल, मीर सिंह हलवान, रामकरण, व्याख्याता राजकुमार तोगड़िया, जय सिंह मांठ, संदीप मांठ चारावास आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान: भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता

Report Times

शुरू होगी जयपुर से शालीमार के लिए एक स्पेशल ट्रेन:29 मई को आगरा, प्रयागराज, धनबाद के रूट से होकर शालीमार पहुंचेगी

Report Times

इस दिन इन उपायों को करने से खुल सकती है किस्मत

Report Times

Leave a Comment