Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

कोचिंग संचालक के 9 साल के बेटे का स्कूल जाते समय दिन दहाड़े अपहरण, जानें क्यों

REPORT TIMES

राजस्थान के सीकर जिले में एक कोचिंग संचालक के 9 साल के बेटे का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। पुलिस टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चे के पिता डॉ महावीर हुड्डा कोचिंग और स्कूल के संचालक भी हैं। उनकी सूचना के बाद जिले भर में पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी की है। अपहरण सैनिक डिफेंस एकेडम के पास होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बालक स्कूल के लिए हुआ था रवाना 

पुलिस के अनुसार सीकर शहर में झुंझुनू पिपराली बाईपास पर आज एक कोचिंग संचालक के बेटे का अपहरण हो गया था। अपहरण उस समय हुआ जब वह स्कूल के लिए रवाना हुआ था। अपहरण की सूचना पर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीकर पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी के साथ-साथ झुंझुनू, चूरू और नागौर जिलों में भी कड़ी नाकेबंदी करवाई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार संदिग्ध अपहरणकर्ताओं की लोकेशन झुंझुनूं से मिली है।

बातों में उलझाकर किया अपहरण 

पुलिस के अनुसार जब बच्चा घर से स्कूल की तरफ जा रहा था उसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो में सवार कुछ बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बच्चे के पिता ने बताया कि सीसीटीवी में बोलेरो गाड़ी स्कूल के बाहर दिखाई दी। ऐसे में माना जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों से यह लोग रेकी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार बच्चों को बातों में उलझा कर अपहरण कर लिया।

Related posts

हर महीने राजस्थान रोडवेज को 90 करोड़ का घाटा, दूसरे राज्यों की तुलना में चल रहीं आधी बसें

Report Times

‘पागल हो क्या?’, मुकेश कुमार पर बमके कुलदीप यादव

Report Times

शिक्षक दिवस पर मदन दिलावर का बड़ा तोहफा, छात्रों के लिए ‘ऑन डिमांड परीक्षा’ शुरू, अब फेल होने का डर हुआ खत्म!

Report Times

Leave a Comment