Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरल

सचिन पायलट संग सेल्फी का क्रेज, ट्रेन में युवाओं ने जमकर ली सेल्फी

REPORT TIMES

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट संग आज ट्रेन में जमकर सेल्पी ली। पाटलट आज जयपुर रेलवे स्टेशन से कोटा के लिए रवाना हुए। इस दौरान ट्रेन में सवार युवकों ने पायलट संग सेल्फी ली। सचिन पायलट युवकों से काफी देर तक बातचीत करते रहे। सचिन पायलट का आज ट्रेन से एक बजे कोटा पहुंचने का कार्यक्रम है। बता दें सचिन पायलट संग सेल्फी और सियासत का नाता रहा है। सचिन पायलट जब राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुआ करते थे, उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त पायलट संग जमकर सेल्फी लिया करते थे। इसकी वजह से कई बार पीसीसी कार्यालय में अफरातफरी जैसा माहौल भी हो जाया करता था। सचिन पायलट शांत एवं मिलनसार व्यक्ति माने जाते हैं। जहां भी जाते हैं सेल्फी लेने से किसी को मना नहीं करते हैं।

सचिन पायलट आज हाड़ौती दौरे पर

राजस्थान में सीएम पद की खींचतान को लेकर सचिन पायलट आज हाड़ौती अंचल के दौरे पर है। पायलट दोपहर 1 बजे ट्रेन से कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां से वह सड़क मार्ग से अपने समर्थकों के साथ 4:00 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे। पायलट आज सुबह जयपुर से कोटा के लिए ट्रेन से रवाना हुए। पायलट शाम 4 बजे आयोजित अखिल भारतीय अहीर यादव महासभा के संभागीय प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कोटा जंक्शन, जगपुरा, मोरू चौराहा दरा व झालावाड़ में भी कई जगह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने रखा है। इसके बाद वे झालावाड़ से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर रवाना होंगे।

जयपुर से आ रहे हैं कोटा

हालांकि, सचिन पायलट के दौरे को लेकर गहलोत समर्थक विधायक दूरी बनाए हुए है। जबकि सचिन पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी है। सचिन पायलट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मुलाकात के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। पायलट आज ट्रेन से राजस्थान आ रहे हैं। सचिन पायलट की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

Related posts

लिफ्ट मांग बोलेरो में बैठे 3 युवक, पेशाब करने नीचे उतरा चालक; मौका पाते तीनों गाड़ी लेकर फरार

Report Times

नीतीश की सभा में हंगामा, CTET अभ्यर्थियों को JDU कार्यकर्ताओं ने कुर्सी मारकर भगाया

Report Times

फिर बाजार में आएगी LIC, सरकार ने बनाया 2027 का धांसू प्लान

Report Times

Leave a Comment