Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलहैल्थ

CM अशोक गहलोत ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया दुख

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- पूर्व रक्षामंत्री एवं यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। सचिन पायलट ने भी गहरा दुख जताया है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा-यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। सामाजिक उत्थान एवं उत्तरप्रदेश के विकास के लिए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं अखिलेश यादव और परिजनों को संबल दें।

मुलायम सिंह यादव का आज हो गया निधन

बता दें समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक नेताओं ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पिछले दिनों से चल रहे थे बीमार 

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। अखिलेश ने ट्वीट में कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पर अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

Related posts

कटवाओ दाढ़ी तभी मिलेगी दुल्हन, वरना नो एंट्री…कुमावत समाज के इस फरमान से दूल्हे परेशान

Report Times

वानखेडे स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन, हिटमैन ने इन 2 खास लोगों से दबवाया बटन

Report Times

राजस्थान के कई जिलों में ED की बड़ी कार्रवाई, Debock कंपनी से जुड़े ठिकानों पर मारे छापे

Report Times

Leave a Comment