Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

लूट का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की बाइपास रोड पर रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह के घर में घुसकर लूट के मामले में पुलिस ने दसवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले में चोरी का सोना चांदी खरीदने के आरोपी कपिल को पुलिस ने नागलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गुड़गांव और दिल्ली के आसपास के इलाकों में कुछ दिनों से आरोपी विशाल उर्फ काला और कपिल की तलाश में जुटी थी।
आखिरकार पुलिस को नांगलोई में ही सफलता मिली और आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में सीआई इन्द्रप्रकाश, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अमित सिहाग, सन्दीप गांधी और अमित डाटिका शामिल रहे। अब आरोपी से पूछताछ के बाद सामान बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

AI से पैदा हुआ पक्षी, ऐसा करने वाला भारत बना पहला देश

Report Times

सीकर के एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने एक परिवार से 23 लाख रुपए हड़पे

Report Times

एयर स्ट्राइक के साथ अब समंदर से भी गाजा पर वार करेगा इजराइल, जंग में उतारा सबसे खतरनाक वॉरशिप

Report Times

Leave a Comment