REPORT TIMES
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय बाल-बाल बच गए जब सीएम अपने सहयोगी मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर रहे थे।

एएनआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सीएम की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा के अलावे आईएएस ऑफिसर प्रत्यय अमृत, आनंद किशोर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी।
