Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अशोक गहलोत का निर्णय, ओबीसी, एमबीसी और EWS को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा निर्णय लेते हुए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियो को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे अभ्यर्थी जो किन्ही कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण पत्र (ओबीसी, एमबीसी,EWS)प्रस्तुत नहीं कर पाए उन्हें नौकरी से वंचित न किया जाकर एक शपथ पत्र लिखवाकर नौकरी प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। सीएम गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थी होंगे लाभांवित 

गहलोत सरकार ने शिथिलता देते हुए निर्णय लिया है कि यदि अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के पश्चात का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो इस आशय का एक शपथ पत्र लिखवाया जाएगा तथा उसे प्रक्रिया में शामिल करवाया जाएगा। सीएम गहलोत के निर्णय से इस वर्ष विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अनेक अभ्यर्थी लाभांवित होंगे।

सरकार ने संशय को किया दूर

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 जनवरी 2022 को जारी परिपत्र के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आवेदन भरने की अंतिम तिथि से पूर्व का होना आवश्यक था। इस परिपत्र की अनुपालना में पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा- 2021, कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 एवं पटवारी सीधी भर्ती- 2021 की विज्ञप्ति  20 जनवरी  2022 से पूर्व हो जाने से संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

Related posts

राजस्थान सियासी संकट – सतीश पूनिया निकले दिल्ली के लिए नड्डा से करेंगे मुलाकात

Report Times

IPL 2024: CSK vs LSG मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Report Times

राजस्थान विधानसभा में पेपरलीक पर जोरदार हंगामा, BJP विधायकों ने लहराई तख्तियां

Report Times

Leave a Comment