Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

घरों में गोबर से बनाए गोवर्धन भगवान : घर -घर हो रही भगवान गोवर्धन की पूजा

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर व आसपास के इलाकों में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर घर – घर भगवान गोवर्धन के प्रति श्रद्धा देखी जा रही है। घरों में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। घर के चौक में गोवर्धन बनाने के बाद भगवान गोवर्धन का पूजन किया। गोवर्धन के हाथ में एक प्रतिकात्मक लकड़ी भी थमाई गई है।
इस दौरान महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की। शाम को गाय के बछड़े से गोवर्धन का विसर्जन करवाया जाएगा। इस दौरान बछड़े की भी पूजा की जाएगी। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आस्था देखने को मिल रही है। गौशालाओं में आज अल सुबह से ही गोबर लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Related posts

शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Report Times

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने छह दिन पहले दी थी संसद पर हमले की धमकी, फिर भी कैसे हुई सुरक्षा में चूक?

Report Times

अमित शाह ने शुरू की तैयारी, सेट किया ‘मिशन 2024’ का जीत वाला प्लान

Report Times

Leave a Comment