Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

REPORT TIMES
चिड़ावा। सेठ सूर्यमल शिवप्रसाद राष्ट्रीय राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का छह दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा विभाग चूरू के संभागीय उप निरीक्षक रणजीत कुमार ने संस्कृत विषयक पाठ्यपुस्तक शिविर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्कृत संभागीय कार्यालय चूरू के प्रशासनिक अधिकारी प्रह्लाद सिंह चौहान थे। दक्ष प्रशिक्षक के रूप में जगदीश प्रसाद सैनी व सुनील कुमार वेदी शिक्षकों को संस्कृत विषय की ट्रेनिंग देंगे।
केंद्र अधीक्षक अभय सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन देवीलाल शास्त्री ने किया। शिविर में जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के संभागी भाग ले रहे हैं।

Related posts

जयपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा: सेना की वीरता को CM ने किया सलाम, राठौड़ बोले- PAK में 500 KM अंदर तक हमला किया

Report Times

गहलोत की कुर्सी बचाने वाले धारीवाल-जोशी-राठौड़ को कांग्रेस क्या नहीं देगी टिकट?

Report Times

टोल के लिए कोर्ट जाएंगे धरनार्थी , मांगों को लेकर 12 जुलाई से आमरण अनशन भी करेंगे किसान

Report Times

Leave a Comment