Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सौम्या गुर्जर को जयपुर ग्रेटर मेयर से बर्खास्त करने वाला आदेश रद्द, चुनाव पर संशय

REPORT TIMES 

राजस्थान के जयपुर ग्रेटर निगम मेयर पद से सौम्या गुर्जर को बर्खास्त करने वाला 23 सितंबर  का आदेश रद्द कर दिया है। जस्टिस महेंद्र गोयल ने सौम्या गुर्जर को सुनवाई के मौके देकर नए सिरे से आदेश जारी करने के आदेश दिए है।  हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि बर्खास्तगी के आर्डर को विड्रा करके नया आदेश जारी करो।  आधे घंटे में इस बारे में बताएं, या फिर रिट अलाऊ करें।

चुनाव प्रक्रिय पर संस्पेस

सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी आदेर रद्द मामले में राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि एक बार लिखित आदेश की प्रति आने दीजिए। इसके बाद चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने पर फैसला लेगा। तब चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी तब सरकार के आदेश से की थी। बिना लिखित आदेश के कोई निर्णय नहीं ले सकता। लिखित आदेश के बाद विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

उप चुनाव से लिए मतदान संपन्न 

बता दें, जयपुर ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज गुरुवार को उपचुनाव की वोटिंग संपन्न हो गई है।इस चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बीजेपी ने जहां रश्मि सैनी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस हेमा सिंघानिया चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि इससे पहले सौम्या गुर्जर मेयर पद के लिए अयोग्य पाई गई थीं, जिसके बाद इस सीट के लिए दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। सौम्या गुर्जर को सितंबर में जयपुर के मेयर पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

सौम्या गुर्जर को सितंबर में कर दिया था बर्खास्त

इस मामले की जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकलपीठ में फि सुनवाई होगी। आधा घंटे बाद सुनवाई होगी। सौम्या गुर्जर ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी  एवं पर रोक लगाने को चुनौती थी। बता दें,  गहलोत सरकार ने एक आईएएस अधिकारी से अभद्रता के मामले में सौम्या गुर्जर को मेयर पद से बर्खास्त कर दिया ।
26 सितंबर को सौम्या गुर्जर को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही 8 साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा थी।

Related posts

Skin Care Tips: चेहरे से हर तरह की समस्या को दूर कर देगा यह एक फल, जानें खाने का सही तरीका

Report Times

राजस्थान: शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फटे, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Report Times

मैथ का होमवर्क न करने पर प्रिंसिपल ने छात्रा पर बरसाए 50 डंडे, 200 बार लगवाए उठक-बैठक

Report Times

Leave a Comment