Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभसिंघानास्पेशल

सांवलोद में जिला स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता का उद्घाटन

REPORT TIMES
सिंघाना। क्षेत्र के सांवलोद में 66 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास भालोठिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घीसा राम ने की । विशिष्ट अतिथि सिंघाना ए सी बी ओ शेर सिंह , डॉ. विकास बुडानिया, खेलकूद संयोजिका अनिता भाम्भू और संतोष बाडेटिया थे।
इस मौके पर भाजपा नेता विकास भालोठिया ने कहा कि खेलों से इंसान का सम्पूर्ण विकास होता है। खेलों को आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से खेलना चाहिए। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जयचन्द नेहरा, राजकुमार नेहरा, छैलू राम मास्टर, गुलाब नेहरा, राधेश्याम तथा सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Related posts

सूरजगढ़ के बालिका विद्यालय में बेटियों का हुआ सम्मान और निकाली डीजे के साथ रैली

Report Times

खनौरी बॉर्डर पर मौत के शिकार हुए किसान शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, सरकार ने किया ऐलान

Report Times

शूटर मैनपाल के भाई की हत्या

Report Times

Leave a Comment