Report Times
latestOtherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

दो पक्ष में खेत की बाउंड्री को लेकर लड़ाई, महिला का फूटा सिर

REPORT TIMES 
चिड़ावा।अडूका ग्राम पंचायत की गुर्जरों की ढाणी में जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने – सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं के सिर फूट गए। मामला रास्ता विवाद से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर दो परिवारों को काफी समय से विवाद चल रहा है। घायल महिलाओं को चिड़ावा अस्पताल लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। परिवार की सुनीला ने बताया की मारपीट में परिवार की चार महिलाएं घायल हुई है। दो को गंभीर हालत में झुंझुनूं ले जाया गया है। सुनिला ने बताया कि उनके पडौसी उनके खेत की बाउंड्री में खुदाई कर रहे थे। इसका विरोध जताने पर उन्होंने उनकी मां, दादी, बुआ और उस पर लाठी, कस्सी आदि से हमला कर दिया। जिसमें दादी और मां को अधिक चोट आई है।

Related posts

डाक पार्सल कंटेनर में हरियाणा से गुजरात लाई जा रही थी अवैध शराब, डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दबोचा

Report Times

राजस्थान : 15 फरवरी को REET मामले पर बीजेपी घेरेगी राजस्थान विधानसभा

Report Times

चिड़ावा : युवा जाट महासभा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Report Times

Leave a Comment