Report Times
latestOtherक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पूर्व मंत्री की बेटी का अपहरण, बदमाशों को देख अभिलाषा ने किया फोन, कहा- पापा लड़के मेरा पीछा कर रहे हैं… आप जल्दी आओ

REPORT TIMES

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार 21 नवंबर की शाम को कांग्रेस के एक नेता और पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत की बेटी का अपहरण होने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अभिलाशा सोमवार शाम को साढे़ पांच बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। शाम छह बजकर 5 मिनट पर उसने अपने पिता को कॉल किया कि कुछ लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। पिता गाड़ी लेकर सब्जी मंडी पहुंचे तो उनकी बेटी गायब मिली। परिवारजनों के साथ पूरे प्रताप नगर में लड़की की तलाश की गई लेकिन देर रात तक कहीं भी सुराग नहीं लगा तो वे प्रताप नगर थाने पहुंचे और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

एयरपोर्ट के पास लावारिस मिली स्कूटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रताप नगर थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि कुम्भा मार्ग निवासी गोपाल केसावत ने देर रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लड़की की तलाश के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मंगलवार सुबह भी गोपाल केसावत अपनी बेटी को ढूंढने के लिए इलाके में घूम रहे थे तो जयपुर एयरपोर्ट के पास उन्हें अपनी बेटी की स्कूटी लावारिस हालत में मिली। गोपाल के मुताबिक उनकी बेटी ने सोमवार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर अंतिम कॉल किया। उसने कहा कि कुछ बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। बेटी की शिकायत के तुरंत बाद वे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। बेटी का मोबाइल भी सोमवार शाम से स्विच ऑफ आ रहा है।

घूमन्तू बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं गोपाल केसावत

कांग्रेस नेता गोपाल केसावत लम्बे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं। वे अखिल राजस्थान घूमन्तू प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष रहने के साथ ही अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल में घूमन्तू बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। केसावत का पैतृक निवास सोडाला में है लेकिन कुछ सालों पहले उन्होंने प्रताप नगर के कुम्भा मार्ग पर अपना नया मकान बना लिया। तब से वे वहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना की तरह उनकी बेटी सब्जी लेने के लिए एनआईआर सर्किल गई थी लेकिन सोमवार को यह अनहोनी घटना हो गई।

Related posts

राजस्थान: कांग्रेस में खुलकर सामने आई आपसी फूट, पर्यवेक्षक बोले- दिल्ली भेजेंगे रिपोर्ट

Report Times

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर कुछ भी लिखा तो हो सकते हैं ‘डिबार’ ,परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित सूची में शामिल कोई भी वस्तु साथ होने पर माने जाएंगे अनुचित साधन

Report Times

विनायक चतुर्थी के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगा धन

Report Times

Leave a Comment