Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

महिला सुरक्षा पर पांच सौ करोड़ खर्च होंगे, राम मंदिर से लेकर कृष्ण जन्मभूमि तक सभी धार्मिक स्थल पर अलग इंतजाम

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा देने की दिशा में योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस दिशा में सरकार लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत महिला बीट प्रणाली के लिए 10,417 स्कूटी खरीदी जाएंगी। गृह विभाग की हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को लागू करने का निर्देश दे दिया है।

3000 पिंक बूथ किए जाएंगे स्थापित इस योजना के तहत सरकार प्रदेश के हर जिले में 40 पुलिस पिंक बूथ भी खोलेगी। इस तरह प्रदेश के 75 जिलों में कुल तीन हजार पुलिस पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें 20 पिंक बूथ धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्थापित होंगे। इन बूथों पर तैनात होने वाली महिला पुलिस कर्मियों की पेट्रोलिंग के लिए 20 स्कूटी भी खरीदी जाएगी।

इस पूरी योजना के लिए सरकार 195 करोड़ रुपये से ज्यादा पूंजीगत व्यय करेगी। वहीं योजना के संचालन व्यय पर 297 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।वर्ष 2022 के विधनसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर जनपद में पुलिस पिंक बूथ खोलने का वायदा किया था। योगी सरकार अब उसी घोषणा को पूरा करने जा रही है।

इन धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भी खुलेंगे पुलिस पिंक बूथ
मथुरा- कृष्ण जन्म भूमि, गोवर्धन मंदिर, वृंदावन बांके बिहार मंदिर और इस्कॉन मंदिर।
वाराणसी- काशी विश्वनाथ धाम, बीएचयू (विश्वनाथ मंदिर), दुर्गा कुंड, संकट मोचन और सारनाथ।
अयोध्या- श्री राम जन्मभूमि स्थल, हनुमान गढ़ी और कनक भवन।
प्रयागराज- अलोपी देवी मंदिर और बड़े हनुमान जी मंदिर।
चित्रकूट- रामघाट और कामदगिरी।
मिर्जापुर- विंध्यवासिनी मंदिर।
बलरामपुर- देवी पाटन मंदिर।
आगरा- राधास्वामी मंदिर।
गोरखपुर- गोरखनाथ मंदिर।

Related posts

पुलिस से भाग नहीं रहा था, तीर्थयात्रा पर निकला था, मोनू मानेसर का दावा

Report Times

सुविधा: झुंझुनूं व चिड़ावा के प्रधान डाकघर में यूपीआई पेमेंट की शुरुआत

Report Times

वायुसेना करेगी 300 ‘गौरव’ लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम की खरीद, दुश्मन के ठिकानों पर अब बरसेंगे हवाई गोले

Report Times

Leave a Comment