Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ : विधायक जेपी चंदेलिया को आना था, लेकिन नहीं आए तो पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया शुभारंभ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में आज मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ स्मारोहपूर्वक हुआ। राजकला राबाउमावि में हुए समारोह की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। अध्यक्षता एसडीएम संदीप चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद जगदीश प्राण, निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, लोकेश कटारिया, सीबीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, एसीबीईओ डॉ. कय्यूम अली और सुशील दाधीच, पंचायत समिति सदस्य ख्यालीराम आदि थे। इस दौरान अतिथियों को दूध पिलाकर और स्कूल गणवेश वितरित की।
पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दीर्घगामी योजनाओं से जनता तो लाभान्वित हो ही रही थी, अब स्कूल के बच्चों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक जेपी चंदेलिया को आना था। लेकिन किसी कारणवश वे कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके। इससे पहले पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी केंद्र पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भी सभी वर्जुअल शामिल हुए।

Related posts

गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन : भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Report Times

एम. डी. ग्रुप ऑफ  एजुकेशन की  13 छात्राओं को मिला काली बाई स्कूटी सम्मान

Report Times

हाजी अली दरगाह के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ 21 लाख रुपए, चादर भी चढ़ाई

Report Times

Leave a Comment