Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

ग्यारहवीं परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप : रथ की सजावट में जुटे कार्यकर्ता, कल सुबह रवाना होगी यात्रा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस पर बाबा का संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिये निकाली जाने वाली परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता दिनभर जुटे रहे। यात्रा के लिए रथ को सजाया गया। यात्रा का शुभारंभ सनातन आश्रम की परमहंस पीठ में रविवार को सुबह बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आयोजन होगा।
  नौ दिनों तक हरियाणा, राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में घूम कर  बाबा का जीवन वृतांत व बाबा के चमत्कारों से लोगों को अवगत कराएगी। यात्रा स्थलों पर बाबा के साहित्य व चित्रों का वितरण, बाबा का मंगलपाठ व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। यात्रा आयोजन को लेकर बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत जन कल्याण मिशन के कार्यकर्ताओं को अलग – अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
यात्रा आयोजन समिति के संयोजक अभय सिंह बड़ेसरा व मुकेश जलिन्द्रा ने बताया कि बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत जन कल्याण मिशन के संयोजन में निकाली जाने वाली ग्यारहवीं यात्रा   यात्रा आयोजन के लिये आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें परमहंस स्कूल के निदेशक धर्मपाल सिंह मिठारवाल, गणेश हलवाई, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, जीवनी स्कूल के निदेशक सांवरमल मील, समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी, मुकेश जलिन्द्रा, आलोक भगेरिया, लक्ष्मीचंद कुमावत चिड़ावा व सुमेरसिंह कुमावत पिचानवा को शामिल किया गया है। वहीं यात्रा की स्वागत समिति में सुरेन्द्र पारीक, झण्डी प्रसाद हिम्मतरामका, कैलाशचंद फतेहपुरिया, पवन शर्मा ढाणीवाला, रामसिंह इंडाली, गोपाल महमिया, मनीराम जांगिड़, तेजप्रकाश सोनी, सियाराम शास्त्री, पंडित दयाराम शर्मा व सुरेश सिंह शेखावत को शामिल किया गया है।

ये रहेगा यात्रा कार्यक्रम:-

यात्रा पहले दिन चिड़ावा से रवाना होकर लोहारू, गोठड़ा व भिवानी जाएगी। 12 दिसम्बर को यात्रा रोहतक व बहादुरगढ़ जायेगी। 13 दिसम्बर को यात्रा राजधानी दिल्ली पहुँचेगी जहाँ 13 व 14 दिसम्बर को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बाबा के गुणगान का कार्यक्रम होगा। 15 दिसम्बर को यात्रा गाजियाबाद पहुँचेगी। 16 दिसम्बर को नोयडा, 17 दिसम्बर को फरीदाबाद, 18 दिसम्बर को गुरुग्राम पहुंच कर बाबा का गुणगान होगा। 19 दिसम्बर को यात्रा रेवाड़ी, नारनोल में कार्यक्रम के बाद वापस चिड़ावा पहुंचेगी जहां बाबा की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन होगा।

Related posts

भूपेश बघेलः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले नेता, इस बार पाटन सीट पर मिल रही डबल चुनौती

Report Times

एसपी ऑफिस का बाबू ही उत्पात मचाते गिरफ्तार, IG ने किया सस्पेंड

Report Times

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट

Report Times

Leave a Comment