Report Times
GENERAL NEWSताजा खबरें

काशी के संत स्वामी जीतेंद्रानंद बोले- चरण चाटना सलमान खुर्शीद का काम।

वाराणसी यूपी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से करने पर काशी का संत समाज नाराज है। अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने सलमान खुर्शीद का नाम लेकर कहा, ”चमचागीरी और चरण चाटना आपका काम हो सकता है। इस देश के सनातनी हिंदू समाज को यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा कि किसी चरित्रहीन व्यक्ति और वर्णशंकर परिवार की तुलना भगवान श्रीराम से की जाए।”स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, ”मैं पूछना चाहता हूं सलमान खुर्शीद से कि क्या वह राहुल गांधी की तुलना मोहम्मद साहब से कर सकते हैं या किसी अन्य महापुरुष के साथ ही राहुल गांधी की तुलना कर सकते हैं। सलमान खुर्शीद ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं। स्वामी जीतेंद्रानंद ने कहा,कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम के साथ भला किसी की तुलना कैसे कर सकते हैं। कांग्रेस के लोग कैसे भूल जाते हैं कि वो रामसेतु और रामायण को मिथक कहते थे। राम को काल्पनिक पुरुष बताते थे। रामायण को उपन्यास की कहानी कहते थे। कांग्रेस ने यह भी प्रयास किया कि श्रीराम जन्मभूमि का फैसला ना आने पाए। फैसला आने के बाद भी श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर का निर्माण न होने पाए। इसके लिए भी कांग्रेस के पापियों ने कुत्सित प्रयास किए।

Related posts

भरतपुर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट ने जारी किया था आदेश

Report Times

12 भाई, 12वीं तक पढ़ाई, लाल डायरी दिखाई, जानें कौन हैं बयानवीर राजेंद्र गुढ़ा

Report Times

सांवलिया सेठ तक सीकर से सीधी बस सेवा शुरू; नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़ के श्रद्धालुओं को भी फायदा

Report Times

Leave a Comment