Report Times
politicsताजा खबरें

यूपी के वाराणसी में मनोज तिवारी बोले- हमें राहुल गांधी जैसी बेवकूफियां नहीं करनी।

वाराणसी यूपी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर मंगलवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा। वाराणसी में मनोज तिवारी ने कहा, ”हमें राहुल गांधी जैसी बेवकूफियां नहीं करनी हैं। कांग्रेस के लोग गंभीर बातों को भी उल्टा ले लेते हैं।” इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खुर्शीद का नाम लेते हुए कहा, ”इन जैसे लोगों ने ही कांग्रेस को रसातल तक पहुंचाया है।”भाजपा सांसद के बयान पर सपा प्रवक्ता ने पलटवार किया। पूर्व राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा, ”जो लोग ज्ञान दे रहे हैं, वह उसे पहले खुद पर लागू करें। कोरोना एक महामारी है, उसका मजाक न उड़ाएं। ऐसा बिल्कुल न करें कि संसद में मास्क लगाकर बैठें और किसी पार्टी में जाना हो तो कोविड के सारे प्रोटोकॉल भूल जाएं। हम जो भी बात सार्वजनिक मंच से कहें, उसका पालन पहले खुद करें और फिर लोगों को प्रेरित करें।”दरअसल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी का वाराणसी में घर है। वह यहां पर अक्सर आते-जाते रहते हैं। मंगलवार को वह काशी पहुंचे तो उन्होंने कैंट स्टेशन क्षेत्र में मीडिया से बातचीत की।

Related posts

अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रखने सहित पांच मांगो का सौंपा ज्ञापन, सीडीईओ ने दिया समाधान का आश्वासन

Report Times

चिड़ावा में नैनो यूरिया उपयोग पर हुई विचार गोष्ठी, फसलों के लिए मिला यूरिया का बेहतरीन विकल्प

Report Times

प्रो कबड्डी लीग : दंबग दिल्ली से कांटे की टक्कर के बाद हारी थलाइवाज

Report Times

Leave a Comment