Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से खुलेगी केंद्र की पोल, गहलोत बोले- जनता तक पहुंचाएंगे राहुल का संदेश

REPORT TIMES

राजस्थान से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री  ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद अब हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से हर व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को जानने की दिशा में काम करेंगे. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का संदेश हमें जनता के बीच लेकर जाना है. रविवार को सीएम गहलोत ने डेंटल काउंसिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां जहां अपने संबोधन में सीएम ने देश में व्याप्त तमाम समस्याओं को उठाया. वहीं, कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की.

गहलोत ने कहा कि हाल ही में एआईसीसी में मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई थी जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है और यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का फॉलोअप होगा जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे.

यात्रा के बाद अब भविष्य के अभियान पर जोर

सीएम ने आगे कहा कि इस अभियान में जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही जनता को केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा जिसमें बेहिसाब बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की समस्या अहम होगी. गहलोत ने कहा कि हिंसा का माहौल, धर्म के नाम पर खाई पैदा करना जैसे मुद्दों पर हमारे नेता जनता को जागरूक करने का काम करेंगे.

गहलोत ने कहा कि विपक्ष में रहने के नाते हम इस अभियान से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. वहीं उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की मूल भावना को लेकर ही आगे चलना चाहते हैं. सीएम ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद कई जिलों में लोग सवेच्छा से ही यात्रा पर निकल चुके हैं और भारत जोड़ने के लिए बिना कोई आदेश मिले ही यात्रा कर रहे हैं.

क्या होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

वहीं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल में जानकारी दी थी कि करीब 2 महीने तक चलने वाले इस अभियान में एक महीने तक ब्लॉक लेवल को कवर किया जाएगा जिसमें पदाधिकारी प्रत्याशी और विधायक बूथ तक जाएंगे और राहुल गांधी के संदेश के साथ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. डोटासरा ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनसुनवाई भी रखी गई है जहां स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर समाधान होने वाली समस्याओं के अलावा सरकार एवं प्रशासन स्तर पर होने वाली समस्याओं को नोट कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.

Related posts

गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर देंगे धरना; पहलवानों का ऐलान

Report Times

अभी BJP बिना दूल्हे की बारात! रामनारायण डूडी बोले- 2003 में वसुंधरा के दम पर आई थी सत्ता

Report Times

Heat wave: राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में लू के लिए किया अलर्ट जारी, जानिए मानसून कब देगा दस्तक

Report Times

Leave a Comment