Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पेयजल समस्या को लेकर दो वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन

REPORT TIMES
चिड़ावा। सर्दी में भी पेयजल समस्या लोगों को परेशान किए हुए है। शहर के दो वार्डों के वाशिंदे पेयजल समस्या से परेशान होकर आज जलदाय कार्यालय पहुंचे। वार्ड 37 के वाशिंदे पार्षद रणधीर के नेतृत्व में आए। वार्डवासियों ने बताया कि काफी बार जलदाय विभाग के अधिकारियों और दो बार उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं।
लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा हैं। जेईएन निशा कुमारी ने वार्डवासियों को तीन दिन में भीलवाड़ा मशीन लगाने और समस्या का स्थायी करने का आश्वासन दिया।  वहीं वार्ड 30 में ट्यूबवेल की खराब मोटर को बदलने की मांग को लेकर इस वार्ड के वाशिंदे भी जलदाय कार्यालय पहुंचे। वार्डवासियों ने बताया कि दस दिन से मोटर खराब पड़ी है। लेकिन अधिकारी ध्यान दे ही नहीं रहे। वार्ड के लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान ना होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Related posts

राजस्थान: हनी ट्रैप मामले में बड़ा खुलासा, कांस्टेबल ही बताता था जाल में फंसाने के तरीके

Report Times

राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी बन 2 लड़कियों से की 13 लाख की ठगी, सरकारी नौकरी और रणजी खिलाने का किया था वादा

Report Times

चिड़ावा : जागरूकता सेवा समिति ने बांटे मास्क

Report Times

Leave a Comment