Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

चिड़ावा में फिर शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान : मुख्य बाजार में धाबाई जी के टेकड़े से हुई शुरुआत

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू हो गया। इस बार अतिक्रमण मुख्य बाजार से हटाएं जाएंगे। इसको लेकर अभियान की टीम आज मुख्य बाजार पहुंची। धाबाई जी का टेकड़ा, चौरासिया मंदिर वाली गली के पास अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों से नगरपालिका टीम की नोंक झोंक भी हुई। लेकिन ईओ जुबेर खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, पृथ्वीराज शर्मा ने बातचीत कर मामले को शांत किया।
ईओ ने बताया की दुकान के आगे केवल तीन फीट तक ही सीढियां या कवर रख सकते हैं। इससे ज्यादा को अतिक्रमण माना जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि दो दिन से अभियान को लेकर अनाउंसमेंट भी कराया गया है। ऐसे में व्यापारियों को अभियान को सफल बनाने में नगरपालिका प्रशासन का योगदान देना चाहिए। अभियान के दौरान बेवजह किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में तमाशबीन भी मौके पर जमा हो गए।

Related posts

राजस्थान में नए मंत्रियों के लिए गाड़ियां तैयार, शपथ के बाद इन्हीं गाड़ियों में बैठकर राजभवन से होंगे रवाना

Report Times

राजस्थान के 4 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी, खाली कराया गया कलेक्ट्रेट परिसर; सर्च जारी

Report Times

‘देश छोड़ने की धमकी दे रहे धीरेंद्र शास्त्री, मौलवी की अपील-मुस्लिम न जाएं बागेश्वर धाम

Report Times

Leave a Comment