Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

होलिका दहन को लेकर विद्वानों का अलग – अलग मत

REPORT TIMES 
चिडावा।  फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर क्षेत्र में 6 मार्च को देर रात्रि को होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लेकर विद्वानों के अलग – अलग मत हैं। परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी के अनुसार 6 मार्च को शाम 4.19 बजे भद्रा काल शुरू होगा। ये काल 7 मार्च को अल सुबह 5.17 बजे तक रहेगी। ऐसे में सुबह 5.19 बजे के बाद होलिका मंगल शुभ रहेगा। इधर सत्यनारायण मंदिर के महंत आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी ने बताया कि क्षेत्र में श्रेष्ठ पंचांग मनीराम पंचांग के अनुसार भद्राकाल की पुच्छ घटी में रात्रि 12.52 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा। हालांकि उन्होंने भी अल सुबह 5.20 बजे के बाद भी होलिका मंगल किया जाना शुभ रहेगा। सात मार्च को शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा।
जानिए शहर में कहां कहां होगा होलिका दहन
– शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड के पास नेहरू मार्केट में दिनांक सात मार्च को अल सुबह 5.25 बजे होलिका दहन होगा।
– शहर के सेखसरिया कुएं के पास 6मार्च को  मध्यरात्रि बाद 1.15 बजे होलिका दहन होगा।
सात मार्च को खेला जाएगा रंगोत्सव
चिडावा। शहर में रंगोत्सव सात मार्च को खेला जाएगा। इसके लिए युवाओं से लेकर हर वर्ग में जोरदार उत्साह है। शहर में ब्रह्म चैतन्य संस्थान और अग्रवाल जन कल्याण समिति की ओर से विवेकानंद चौक में रंगोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर फागोत्सव कार्यक्रम के तहत सुबह साढ़े आठ बजे से रंगारंग कार्यक्रम होंगे। जिसमें फतेहपुर शेखावाटी की प्रसिद्ध धमाल मंडली प्रस्तुति देगी। इसके अलावा होली का ढूकाव भी निकाला जाएगा। इस दौरान डीजे की व्यवस्था भी की गई है।

Related posts

स्पाइसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

Report Times

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, राजस्थान में बिपरजॉय का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Report Times

अगले हफ्ते पेट्भूमिका और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हो सकते हैं.

Report Times

Leave a Comment