Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

पापा ने मम्मी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला…रिटायर्ड फौजी की बेटी ने खोला राज

REPORT TIMES 

झुंझुनूं: राजस्थान में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक शहर के अणगासर रोड पर सूरज कालोनी में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया और वह फरार हो गया. वहीं घटना के बाद फौजी की बेटी ने कोतवाली थाने में अपने पिता के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया है. वहीं मामले को लेकर शुरूआती तौर पर बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी में आए दिन लड़ाई होती थी जिसके बाद फौजी विजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी सरोज की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.वहीं थाने में शिकायत देकर बेटी ने यह भी बताया है कि उसके पिता हर दिन मां को पीटते थे. इधर घटना को लेकर मामला दर्ज करते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है. वहीं आरोपी पति की तलाश जारी है.

पत्नी के सिर पर किए लाठी से वार

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि घरड़ाना खुर्द की रहने वाली रिया ने रिपोर्ट देकर बताया है कि शहर के अणगासर रोड पर सूरज कॉलोनी में किराए के मकान पर पिता विजेंद्र जाट, मां सरोज देवी और उसका भाई रहते हैं जहां शनिवार रात 8 बजे उसकी मां सरोज पिता विजेंद्र को किसी बात को लेकर समझा रही थी कि अचानक पिता ने उसकी मां के सिर पर लाठी से वार कर दिए जिसके बाद गंभीर घायल हालत में उन्हें बीडीके अस्पताल लेकर जाया गया जहां सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया गया.बता दें कि मृतका सरोज देवी के एक लड़का और एक लड़की है और उसका 13 साल का लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है वहीं दोनों ने चार महीने पहले ही लड़की की शादी करवाई थी. जानकारी के मुताबिक मृतका सरोज का परिवार पिछले 3 साल से इसी कॉलोनी में रहते हैं.

बेटी ने चरित्रहीन होने का भी लगाया आरोप

वहीं मृतका सरोज देवी की बेटी रिया ने आगे शिकायत में यह भी बताया है कि उसके पिता विजेंद्र चरित्रहीन हैं और इस बात को लेकर उनकी मां से हर दिन लड़ाई होती थी और उसकी मां हर दिन पिता को समझाती थी लेकिन वह नहीं सुनते थे. वहीं बेटी ने बताया कि इसी बात को लेकर हर दिन उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ करता था.

Related posts

झुंझुनूं : वार्ड एक की केके कॉलोनी में लगाया कर्फ्यू, एक ही परिवार के 5 लोग कॉरोना पॉजिटिव

Report Times

अतिरिक्त जिला कलक्टर जेपी गौड़ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

Report Times

BJP को हराना सबसे बड़ी देशभक्ति… CM अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर तीखा हमला

Report Times

Leave a Comment