Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता

REPORT TIMES 
चिड़ावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में ट्विंकल बसवाला, मोनिका शेखावत और विजयश्री के ग्रुप ने प्रथम, मुस्कान योगी, कुमकुम और प्रीति कटारिया ग्रुप ने द्वितीय और समरिन, दीक्षा और पूजा कंवर ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं समाज के विकास में महिलाओं के योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें खुशबू ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और समरिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य रेणु सागवान, व्याख्याता निशा शर्मा, सहायक आचार्य इंद्रा सैनी, वरिष्ठ सहायक संजय मरोडिया और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, एमपी की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स एक्ट से जुड़ा है मामला

Report Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब आने वाले हैं।

Report Times

बीकानेर में तैयार हुआ 125 किलो चांदी का रथ, भक्तों को मिलेगा दिव्य दर्शन

Report Times

Leave a Comment