Report Times
Election specialGENERAL NEWSpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, एमपी की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, आर्म्स एक्ट से जुड़ा है मामला

Reporttimes.in

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सालों पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया है. यह मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है, जिसमें लालू यादव को फरार घोषित किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला साल 1995 – 1997 का है. पुलिस जांच में पता चला था कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए कुल तीन फर्मों से हथियार और कारतूस खरीदे गए थे. इस मामले में लालू यादव समेत 23 आरोपियों के नाम शामिल हैं. इनमें से छह के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, दो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दायर किया था. लालू यादव के खिलाफ मामला एमपी-एमएलए अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था जब अदालत आश्वस्त हो गई कि दस्तावेज़ में उल्लिखित लालू यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं.

Related posts

हरियाणा में लगेगा विपक्ष का जमावड़ा, एक मंच पर होंगे नीतीश, ममता और अखिलेश यादव

Report Times

लखनऊ में छात्रा की गोली मारकर हत्या, देर रात चल रही थी शराब पार्टी

Report Times

चिड़ावा में बावरिया ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया शिकार : वन विभाग की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment