Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

रसोई में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस; परिजनों ने किया हंगामा

REPORT TIMES

जैसलमेर: राजस्थान से सरहदी इलाके में एक युवक की फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया जहां शहर के गांधी कॉलोनी में एक युवक का शव घर की रसोई में लटका हुआ मिला जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले 3 दिनों से अपने परिजनों के संपर्क में नहीं था और अचानक उसकी लाश मिली है. घटना के बाद अब परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है. इससे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए.इधर युवक की मौत मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया जहां गुस्साए लोगों ने कई घंटों तक शहर कोतवाली के सामने सडक़ पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया और शहर के सबसे फेमस हनुमान चौराहा के सर्किल पर जमकर तोडफ़ोड़ की.जानकारी के मुताबिक रविवार को गुस्साए लोगों की एक भीड़ पुलिस कोतवाली के सामने पहुंच गई जहां सडक़ पर टायर जला कर रोष जताया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं शाम तक लोगों को समझाइश कर पुलिस ने युवक का शव उठाने के लिए परिजनों को मनाया.

चौराहे पर की जमकर तोड़फोड़

वहीं युवक की संदिग्ध मौत से नाराज लोगों ने शहर के सबसे व्यस्त हनुमान चौराहे पर पहुंचकर वहां सर्किल की पत्थर की थम्बलियों को तोड़ दिया और पिलर वहां से उखाड़कर सड़क पर फेंक दिए. इसके अलावा कुछ मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. बता दें कि केसुओं की बस्ती में रहने वाला युवक रफीक खां (22) पुत्र कासम खां की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है जिस पर लोगों के विरोध के बाद अब पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है.

दो दिन पुरानी हो गई थी लाश

गौरतलब है कि शहर के गांधी कॉलोनी में रविवार को एक घर में युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई. इसके बाद युवक रफीक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए शव लेने से मना कर दिया. वहीं पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया जहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Related posts

चौधरी कॉलोनी में बंद मकान के टूटे ताले, पुलिस पहुंची मौके पर

Report Times

नई संसद के उद्घाटन से जुड़ी याचिका SC से खारिज, कहा- यह हमारा काम नहीं

Report Times

महेश बाबू के राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म से 2 लुक LEAK, संभल जाएं प्रियंका चोपड़ा

Report Times

Leave a Comment