Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कविता : अ नव वर्ष  कैनवास पर खुशियाँ उकेर दें आड़ी-तिरछी – चेतना रोहिल्ला

REPORT TIMES 

अ नव वर्ष

कैनवास पर

खुशियाँ उकेर दें

आड़ी-तिरछी

लकीरें खींच

झोली में प्यार भरी

सौगातें डाल दें

कुछ बातें

उदित होती भोर की

संगमरमरी दुपहरी संग

सांझ सुहानी

जोड़ दें

अ नव वर्ष ……..|

शीतल बयार संग

अंक में मेरे

बादल की रिमझिम

डाल दें

नव वर्ष

नव सृजन

नव श्रृंगार

नव प्रकृति संग

प्यारा सा रिश्ता

जोड़ दें

अ नव वर्ष………|

सम विषम

खुशियाँं जोड़

गमों को घटा

इक प्यारी सी

प्रश्नावली बना दें

पुराने रिश्तो में

बना मिठास

नए रिश्तो में

हँसी की फुहार

जोड़ दे

सपनो को सजीव बना

मुझे मेरे कान्हा से

जोड़ दे

अ नव वर्ष…… |

Mrs. Chetna Rohila

[Lecturer in PDRL College]
Address – Behind police station,
Chirawa (ward no.24) Jhunjhunu, Rajasthan.
भेजी गई रचना मौलिक है|

Related posts

सुपरमून : पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी आज रहेगी सबसे कम

Report Times

शहीद की बेटी का CRPF के जवानों ने किया कन्यादान

Report Times

रथ में आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र

Report Times

Leave a Comment