Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

डॉक्टर्स ने डॉ. अर्चना शर्मा को दी श्रद्धांजलि : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के निजी और सरकारी डॉक्टर्स सरकारी अस्पताल के पास बने पार्क में एकत्र हुए। यहां पर डॉक्टर्स ने एक वर्ष पूर्व दिवंगत हुई डॉ. अर्चना को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुष्प अर्पित कर और मौन धारण रखकर डॉ. अर्चना को याद किया गया। वहीं सरकार द्वारा बनाए गए कानून को रद्द करने की मांग को लेकर डॉक्टर्स ने जमकर नारेबाजी की।
डॉक्टर्स का कहना था कि सरकार जिस कानून को जनता का बता रही है, वो ही कानून ही जनता के साथ ही डॉक्टर्स के खिलाफ है। अगर कानून को वापस नहीं लिया गया तो डॉक्टर्स आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान डॉ. सुमेर धनखड़, डॉ. अरुण सूरा, देवेंद्र चाहर, डॉ. मनोज जानू, डॉ. अभिलाषा, डॉ. शिवा चाहर, डॉ. राजीव कटेवा, डॉ. सुमन मान कटेवा सहित अन्य डॉक्टर्स मौजूद रहे।

Related posts

तुला समेत इन 7 राशि वालों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, किन लोगों को होगा धन का लाभ… पढ़ें राशिफल

Report Times

SSC MTS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Report Times

‘चोर-सिपाही’ खेल काटते थे समय… टनल से बाहर आए बिहार के मजदूरों ने बयां किया हाल

Report Times

Leave a Comment