Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन : भडाना बोले – एकजुट होकर घर – घर पहुंचाएं भाजपा को

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना आज चिड़ावा आए। इस दौरान बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। भडाना ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने सभी से गांव – गांव चलो, घर- घर चलो अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने लाकर जनता को जागरूक करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर पर दस्तक देनी होगी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप फागना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, जिला महामंत्री विकास कस्वा, जिला मंत्री संतोष सैनी, नगर अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सतीश गजराज, आशीष डांगी, मनोज आलडिया, मदन डारा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जखोड़ा में डीजे की धुन पर हुआ भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
चिड़ावा से गांव जखोड़ा तक गाड़ियों के साथ डीजे बजाते हुए गांव में उनका माल्यार्पण पर स्वागत किया। गांव जाखोड़ा में हुए भव्य समारोह में भडाना का तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप फागना, मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, संतोष सैनी, सतीश गजराज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज आलडिया, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मोहनलाल जांगिड़, भानाराम, रामेश्वर, रामसिंह गेट, धर्मेंद्र कस्वा, मोहर सिंह, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर… बस इतनी सी बात पर उठाया खौफनाक कदम

Report Times

क्रिकेटर हरभजन सिंह, 27 अन्य ने आज राज्यसभा में ली शपथ

Report Times

तुला समेत इन 7 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में धन लाभ के हैं योग… पढ़ें राशिफल

Report Times

Leave a Comment