Report Times
latestOtherआरोपकरियरकार्रवाईगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

ED ने मनीष सिसोदिया के 14 फोन तोड़े, 5 अपने पास रख लिए; आखिर क्यों? संजय सिंह ने पूछा सवाल

REPORT TIMES 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी पर कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि ईडी की जांच कैसे झूठ का पुलिंदा है उसका एक और प्रूफ आज हम आपके सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी बीजेपी के प्रवक्ताओं को माफी मांगना पड़ेगी. उन्होंने कहा ईडी ने मनीष सिसोदिया पर 14 फोन तोड़ने के आरोप लगाए थे, ईडी ने जिन 14 फोन के टूटे, गायब होने और तोड़ें जाने का आरोप मनीष सिसोदिया पर लगाया था वो सब चालू हैं. संजय सिंह ने कहा कि इन 14 में से 5 फोन ईडी के पास ही है. उन्होने कहा सारे फोन अब उनके पास मौजूद हैं. सभी फोन के आईएमईआई नंबर अब भी एक्टिव हैं. उन्होंने कहा कि मैं न्यायपालिका से मांग करता हूं कि ईडी के ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने जो फोन अपने पास सीज करके रखा है उसको न्यायालय में तोड़ दिया गया कहकर पेश किया गया.

ड्रामा कर रही है ईडी- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि ईडी जांच का ड्रामा कर रही है, जांच एजेंसियां न्यायालय को गुमराह कर रही है. संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री को साजिश के तहत फंसाने और झूठे आरोप लगाने पर बयानबाजी करने वाले बीजेपी के तमाम नेताओं, प्रवक्ताओं को माफी मांगनी चाहिए.

संजय सिंह ने ईडी पर मानहानि मुकदमा करने की धमकी

वहीं गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा था कि ईडी बिना सबूत के झूठे केस बना रही है. उन्होंने कहा कि मीडिया में ईडी ने बार-बार मेरा नाम लिया है, मेरा दिल्ली आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उसके बाद भी मेरा नाम लिया जा रहा है. संजय सिंह ने ईडी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है.संजय सिंह ने कहा कि जब कोर्ट में दिए बयान और ईडी की स्टेटमेंट में मेरा नाम नहीं तो किसके दबाव में अधिकारियों ने चार्जशीट में मेरा नाम लिखा है. मैं ईडी निदेशक एस के मिश्रा, साइन करने वाली अधिकारी भानुप्रिया और आईओ जोगिंदर सिंह के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा.

Related posts

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जीएसटी जैसे विषयों पर की चर्चा।

Report Times

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान को 2 बड़ी को सौगात, LPG सिलेंडर 100 रुपए सस्ता, CNG के भी घटे दाम

Report Times

उपखण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गांधी जी के सपनों का भारत रहा विषय

Report Times

Leave a Comment